शाम - The SunShine
Md Danish Ansari
February 15, 2018
0 Comments
शाम मधहोश होकर रात की आगोश में डूब रही है
और हम तेरी याद में धीरे धीरे उतरते ही जा रहे है
पंक्षी अपने बसेरो पर लौट रहे है धीरे धीरे अब
हम और गहरे उतर रहे है तेरी यादों के साये में
दूर कही कोई कलि भी अब खिल कर मुरझा रही
दिल में बहुत से नए रंग लिए खुद को समेट रही
तितलियों को देखो दिन भर फूलों पे मंडराते हुए
अब पेड़ों की शाख पर आराम से सुस्ताने लगी है
इन वृक्षों को देखो किस तरह शांत हो गए है
जैसे सूरज ने इन्हे झुलसा दिया हो अपने रूप से
ये शाम बड़ी खूबसूरत होती है कभी देखा है तुमने
कभी फुरसत मिले तो आराम से बैठ कर देखना
बड़ा सुकून मिलता है ये मेरे लिए दवा की तरह है
जब तुम मुझे छोड़ कर गयी तो अकेला था मैं
एक रोज़ शाम ने मेरा हाँथ पकड़ कर बैठा लिया मुझे
उसने कहा कुछ मत देखो बस तुम मुझे देखो
मैं उसे देखता रहा गौर से और फिर एक जादू हुआ
मेरा हर गम कुछ वक़्त के लिए मुझसे जुदा हुआ
मैं बैठे हुए सिर्फ ढलती हुई शाम को देखता रहा
जैसे स्याह समंदर में कोई नील समंदर खो गया
तुझे भी कभी वक़्त मिले तो शाम से मिलना
वह तुझे भी वही सुकून देगा जो सबको दिया है
शाम मधहोश होकर रात की आगोश में डूब रही है
और हम तेरी याद में धीरे धीरे उतरते ही जा रहे है
*****
Md Danish Ansari







